फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृतकों से मतगणना कराने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। प्रशासन मृतकों और सेवानिवृत्त कर्मचारियों से मतगणना कराने की तैयारी में हैं। इसलिए कुछ ऐसे लोगों की बकायदा मतगणना के लिए ड्यूटी लगाई गई है। मतगणना में ड्यूटी करने से पूर्व प्रशासन ने सेवानिवृत्त और मृतक लोगों को मतगणना के प्रशिक्षण के लिए भी बुलाया गया है।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव की मतगणना दो मई से 13 ब्लॉक मुख्यालयों में सुबह आठ बजे से शुरू होगी।
जिला पंचायत, क्षेत्रपंचायत, ग्राम पंचायत और ग्राम प्रधानों के चुनाव के वोटों गिनती के लिए 5760 कार्मिक लगाए गए हैं। मतगणना के लिए न्याय पंचायतवार टेबल लगाए गए हैं। प्रत्येक न्याय पंचायत में तीन टेबल होंगे और एक टेबल पर गणना सहायक, गणना पर्यवेक्षक के साथ चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भी होगा।
मतगणना के लिए कार्मिकों की ड्यूटी लगाने में जिला कृषि विभाग के एक साल से निलंबित कर्मचारी उत्कर्ष भाष्कर की मतगणना में ड्यूटी लगी है। इतना ही नहीं शहर के खलीलनगर निवासी परिषदीय शिक्षक महेंद्र कुमार की मौत हो चुकी है, लेकिन शिक्षक की भी मतगणना में ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

कार्मिक प्रभारी डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मतगणना में 4500 से 4800 ग्रेड वेतनमान वाले शिक्षक व अन्य कर्मचारियों को गणना सहायक और गणना पर्यवेक्षक की ड्यूटी लगाई गई है। ऐसे करीब 6000 कर्मचारियों छंटनी में त्रुटिवश मृतक शिक्षक और निलंबित कर्मचारियों की ड्युटी लग गई होगी। यह लिपिकीय भूल है। इसमें तत्काल सुधार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें