फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुराइनटोला वर्कशाप में लगी आग, लाखों का नुकसान

Tue, 01 Nov 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
विज्ञापन
मुराइनटोला में मौजूद अफसर और भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर के मुराइनटोला विद्युत वर्कशाप में मंगलवार देर शाम भीषण आग से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अफसर पहुंचे। फायर ब्रिगेड को काफी जद्दोजहद करनी पड़ी। आसपास बस्ती में अफरातफरी मच गई। लोग घर की छतों पर निकल आए। काफी संख्या में भीड़ एकत्र होने से सड़क पर जाम लग गया। करीब तीन घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सक ा।
विज्ञापन


मुराइनटोला विद्युत उपकेंद्र के बगल में विद्युत वर्कशाप है। यहां ट्रांसफार्मरों की मरम्मत और बिजली का सामान रहता है। देर शाम यहां आग लग गई। तेल के संपर्क में आने से आग विकराल हो गई और एक के बाद एक ट्रांसफार्मर जलने लगे। कर्मचारियों ने विद्युत अफसरों को सूचना दी। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड पहुंची। मौके पर अधीक्षण अभियंता आरएन सिंह, अधिशासी अभियंता विद्युत प्रथम वीके चौधरी, उप जिलाधिकारी सदर अभिनव रंजन, अपर पुलिस अधीक्षक राजकमल यादव भी आ गए।



जब पाइप ने दिया दगा
फतेहपुर। फायर ब्रिगेड के पाइप ने दमकल कर्मियों को खूब छकाया। पाइप से पानी की सप्लाई के दौरान कई बार ज्वाइंट के पास से प्रेशर के दौरान पाइप निकल गए जिससे आग बुझाने में कई बार दिक्कत हुई।
विज्ञापन


बैरीकेडिंग लगा रोके गए लोग
फतेहपुर। वर्कशाप में आग लगने की सूचना आसपास के मोहल्लों में फैल गई। यह नजारा देखने के लिए भीड़ एकत्र हो गई। ऐसे में पुलिस को मार्ग के दोनो ओर बैरीकेडिंग लगानी पड़ी जिससे सड़क पर जाम लग गया। वहीं लोगों को दूसरे मार्ग से होकर आना जाना पड़ा।


आग लगने की होगी जांच
फतेहपुर। घटना के बाद विद्युत विभाग के अफसर कुछ भी बताने में असमर्थता जताते रहे। आग कैसे लगी, आग से क्या क्या नुकसान हुआ, कौन दोषी है इन सवालों पर अधिकारियों ने अनभिज्ञता जताई। अधिशासी अभियंता प्रथम वीके चौधरी ने बताया कि कमेटी गठित करके अग्निकांड की जांच की जाएगी। यदि कोई दोषी मिलेगा तो उस पर कार्रवाई होगी।



कहीं जान बूझकर तो नहीं लगाई गई आग!
फतेहपुर। मुराइनटोला भंडार गृह में आग कैसे लगी इसको लेकर तरह तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कोई पटाखे या राकेट से आग लगने का कयास लगा रहा है तो कोई इसके पीछे किसी खेल की ओर इशारा कर रहा है। सूत्रों का मानना है कि कहीं यह आग ट्रांसफार्मर, तेल और पुर्जों के गायब करने में पर्दा डालने के लिए तो नहीं लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें