फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: नगरपालिका ने दिया ब्लैक एंड व्हाइट, डाकघर मांगे रंगीन कागज

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। आधार कार्ड बनवाने के लिए नगरपालिका से मिले ब्लैक एंड व्हाइट जन्म प्रमाण पत्र परेशानी का सबब बन गए हैं। यूआईडीएआई ऐसे सभी आधार पंजीकरण को रद्द कर दे रहा है, जिनका सर्टिफिकेट ब्लैक एंड व्हाइट है। ऐसे में लोग विभागों के चक्कर लगा रहे हैं। डाकघर से लोगों को नगर पालिका कलर प्रिंट लेने के लिए भेजा जाता है, जबकि नगर पालिका प्रमाणपत्र ओरिजिनल होने की दलील देकर वापस कर दे रहा है।
विज्ञापन

जनपद के मुख्य डाकघर में रोजाना 150 से अधिक आधार कार्डों का पंजीकरण व संशोधन होता है। इनमें से लगभग 30 फीसदी लोग बच्चों का नया आधार कार्ड बनवाने के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें से 10 से 12 लोग रोजाना वापस लौट रहे हैं। यह सभी ऐसे लोग होते हैं, जिनका जन्म प्रमाणपत्र एक साल पुराना होता है। यह प्रमाण पत्र ब्लैक एंड व्हाइट होता है और यूआईडीएआई (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) इन प्रमाण पत्रों को सत्यापित नहीं कर रहा है। यूआईडीएआई इन प्रमाणपत्रों को फर्जी मानकर पंजीकरण रद्द कर देता है और आधार ऑपरेटरों पर जुर्माना लगा रहा है। छह माह पहले नियम बदलने से परेशानी आने लगी है। इससे आधार ऑपरेटर भी लोगों को जन्म प्रमाण पत्र का कलर प्रिंटआउट लेने के लिए नगर पालिका भेज रहे हैं। वहीं नगर पालिका के कर्मचारी सर्टिफिकेट ओरिजिनिल होने की दलील देकर वापस भेज देते हैं।
यह है परेशानी की वजह
नगर पालिका के जन्म-मृत्यु पंजीकरण विभाग में एक साल पहले कलर प्रिंटर नहीं था। अभी 10 माह पहले ही कलर प्रिंटर की व्यवस्था हुई है। इस तरह एक साल पुराने सभी प्रमाणपत्र ब्लैक एंड व्हाइट निकल रहे थे, जो अब परेशानी का सबब बन गए हैं। वहीं नगर पालिका में हर साल लगभग 10 हजार सर्टिफिकेट बनकर तैयार होते हैं। साल 2019 से 2023 तक पिछले पांच साल में लगभग 50 हजार सर्टिफिकेट बनाए जा चुके हैं। आधार कार्ड बनवाने में हजारों लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

दिल्ली से हमीरपुर आ रही छात्रा खिलाड़ी और अध्यापक का काटा गया बस टिकट। संवाद- फोटो : mathura

दिल्ली से हमीरपुर आ रही छात्रा खिलाड़ी और अध्यापक का काटा गया बस टिकट। संवाद- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें