फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: प्यार पाने की शर्त में राममनोहर से बना था मुनव्वर

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। लड़की के सहारे राममनोहर को मुनव्वर बनाकर निकाह कराने वाले मौलाना समेत तीन आरोपियों को पुलिस ने जेल भेजा है। पुलिस की पूछताछ में साफ हुआ, कि दोनों एक दूसरे से प्रेम करते थे। इनके बीच लड़की पक्ष बाधा बना था। लड़की पक्ष की शर्त पर ही राममनोहर को मुनव्वर बनना पड़ा।
विज्ञापन

हथगाम थाना क्षेत्र के भैरमपुर नौवइया गांव निवासी राम प्रसाद का पुत्र राममनोहर पांच साल से हरिद्वार के मंडी इलाके में फल विक्रेता का काम करता है। जहां साथ रहने वाले मलवां थाना क्षेत्र के मीरपुर कुरुस्ती निवासी तौफीक की बहन शबनम से राममनोहर की बातचीत होने लगी थी। दोनों एक दूसरे से शादी को तैयार हो गए थे। इधर, 27 फरवरी को राममनोहर का धर्मपरिवर्तन कर शबनम से निकाह कर लिया। इसका पता लगने पर राममनोहर के पिता ने तौफीक व उसके बहनोई इम्तियाज, पिता हकीम, मौलवी आजम खान के खिलाफ दबाव बनाकर धर्मपरिवर्तन की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने तौफीक व उसके बहनोई इम्तियाज निवासी सिकठिया थाना महाजपुर कानपुर व मौलवी आजम खां निवासी अदरी थाना पैलानी जिला बांदा को जेल भेजा है। थानाध्यक्ष अभिलाष तिवारी ने बताया कि लड़की पक्ष ने राममनोहर के सामने शर्त रखी कि धर्मपरिवर्तन के बाद ही निकाह होगा। इसी शर्त के सामने राममनोहर झुक गया था। आरोपियों को जेल भेजा गया है। लड़की अपनी स्वेच्छा से कहीं भी जा सकती है। उधर, लड़के के पिता ने बताया कि हिंदू धर्म की मान्यताएं मानने पर शबनम को बहू के रूप में स्वीकार करेंगे। वहीं शबनम ने बताया कि वह हिंदू धर्म मानकर राममनोहर के साथ रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें