औंग। थाने के सामने स्थित सराफ की दुकान में शनिवार रात के दूसरे पहर में चोर शटर का ताला तोड़कर घुस गए। सराफ परिवार के जागने पर दुकान में घुसे चोर भाग निकले। बड़ी चोरी होने से टल गई। पुलिस व फोरेंसिक टीम मौके पर जांच को पहुंची।
कस्बा निवासी कल्लू सोनी का थाने के सामने सराफ की दुकान है। दुकान की पहली मंजिल पर सराफ परिवार संग रहते हैं। कल्लू ने बताया कि करीब रात बजे दुकान से खटपट की आवाज बेटे प्रतीक ने सुनी। आहट पर उसे और बेटे निखिल को जगाया। छज्जे से देखा कि नीचे एक चार पहिया वाहन खड़ा है। दुकान का शटर खुला है। शोर मचाने पर चोर दुकान से निकले और चार पहिया में बैठकर भाग निकले। थानाध्यक्ष हनुमान प्रताप सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस रात को ही पहुंची थी। जांच की गई है। जल्द आरोपी पकड़े जाएंगे।