फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैनाल रोड में भरा कीचड़युक्त पानी, लोग परेशान

विज्ञापन
कैनाल रोड पर भरा पानी। - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
कैनाल रोड में भरा कीचड़युक्त पानी, लोग परेशान
विज्ञापन

बकेवर। रामगंगा नहर की सिल्ट सफाई में निकली बालू ठेकेदार ने डामर रोड पर डंप कर दी है, जिससे बारिश होने से सड़क पर कीचड़ फैल गया है। इससे कैनाल रोड से जुड़े पांच गांवों के बाशिदों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
कैनाल रोड से मुसाफा, बरिगवां, देवमई, अमलोहना, पधारा तक ठेकेदार ने सफाई कराकर सिल्ट डामर रोड पर डाल दिया है। इससे बारिश का पाना सड़क पर भर गया है। स्थिति यह है कि सड़क पूरी तरह से गलियारे में तब्दील हो गई है। ऐसे में पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। बाइक सवार गिर कर घायल हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पधारा के संजय सिंह, संगम सिंह, अतुल वर्मा बरिगवां सुशील अवस्थी, जयराम पाल, जयकरन यादव, देव नारायण दुबे, अमलोहना के हरीश यादव, कल्लू यादव ने नहर पटरी से बालू हटवाने की मांग की है जिससे डामर रोड खराब होने से बचाई जा सके। जेई राम शकुन पटेल ने बताया ठेकेदार से रेन कट बनाने को कहा गया है, जिससे कैनाल रोड में भरे पानी की निकासी हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें