इलाहाबाद स्पेशल ट्रेनिंग के लिए चयनित एनसीसी कैडेट्स ने दुश्मन के मूवमेंट और टारगेट पर निशानेबाजी की। कर्नल विभव मान सिंह ने एनसीसी कैडेट्स को फायरिंग के गुर सिखाए। 1500 में से 22 चयनित कैडट्स को इलाहाबाद में दस दिन के विशेष ट्रेनिंग कैंप का हिस्सा बनने का मौका मिलेगा।
तेलियानी ब्लाक स्थित एनसीसी कैंप में शुक्रवार को कर्नल विभवमान सिंह ने हथियारों से फायरिंग के गुर कैडट्स को सिखाया । कैंप में जोशीले अंदाज में कैडट्स दिखाई पड़े। कर्नल के आदेशों पर कैड्टस हथियारों से दुश्मन के मूवमेंट और टारगेट पर फायरिंग करते दिखे। हाथों में भारी बंदूक थामकर ग्राउंड में ट्रेनिंग लेने के दौरान कै डट्स पसीने से लतपथ हो गए। लेकिन उनके हौसले इतने बुलंद थे वह निरंतर अभ्यास में जुटे रहे। कर्नल विभवमान सिंह ने बताया उनके अप्रैल से चल रहे प्रशिक्षण कैप में 1500 कैडट्स शामिल हुए हैं। इन प्रशिक्षुकों में 22 बेहतर कैडट्स चिह्नित किए गए हैं। इनमें 11 छात्र और 11 छात्राएं हैं। एनसीसी के उच्चाधिकारियों के आदेश पर थल सेना के कैप में एनसीसी कैडट्स को ट्रेनिंग दी जा रही है। ट्रेनिंग में कै डट्स को फायरिंग और टेंट पिचिंग सिखाई जा रही है। इनकी छह मई को ट्रेनिंग पूरी हो जाएगी। इसके बाद चयनित 22 प्रशिक्षुकों को विशेष ट्रेनिंग के लिए इलाहाबाद भेजा जाएगा।