फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाम को घर से निकले व्यक्ति का सुबह मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी। शुक्रवार शाम घर से निकले एक व्यक्ति का शव शनिवार सुबह सड़क किनारे पड़ा मिला। परिजनों ने बताया कि मौत बीमारी के चलते हुई है। पोस्टमार्टम नहीं कराने की बात पर पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के कुशारा गांव के पास सड़क किनारे पुलिया के नजदीक एक 50 साल के व्यक्ति का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी जुटाई तो पता चला कि शव मंडराव निवासी शिवदर्शन सिंह का है। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। शिवदर्शन के बड़े भाई भूपेंद्र ने बताया कि उनकी तबीयत काफी समय से खराब चल रही थी। शुक्रवार शाम साढ़े आठ बजे घर से खाना खाकर निकले थे फिर वापस नहीं लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें