बहुआ। मौरंग से लदे ओवरलोड ट्रक में शनिवार तड़के तीन बजे आग लग गई। आग टायरों में लगी तो चालक व खलासी गाड़ी छोड़कर भाग निकले। आठ टायर पूरी तरह से जल गए। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग बुझाई।
मौरंग लदा ट्रक बहुआ बाजार से निकल रहा था। तभी अचानक टायरों में आग लग लगई। आग से कुछ ही देर में सभी आठ टायर जलकर राख हो गए। स्थानीय लोग संजय सिंह, गुलाब विश्वकर्मा, किशोरी गुप्ता, प्रदीप कुमार, सुड्डू सिंह आदि ने अपने घरों का सबमर्सिबल पंप चालू कर आग बुझानी शुरू कर दी। कुछ ही देर बाद दमकल गाड़ी भी वहां आ गई और आग बुझा दी।