फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। ललौली थाना क्षेत्र के खुर्मानगर के पास मंगलवार देर शाम तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के शिवपुरी गांव निवासी अनुराग सिंह (23) बाइक से सामान लेने चौराहे की ओर जा रहा था। खुर्मानगर के पास पीछे से तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
आसपास के लोगों ने एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल भेजा। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद राव ने बताया कि हादसे में युवक की मौत की जानकारी मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



भैंस को बचाने में पेड़ से पिकअप टकराई
फतेहपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र के विजयीपुर-नरैनी मार्ग पर ईंट भट्ठे के पास बुधवार को भैंस को बचाने की कोशिश में पिकअप अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में धाता थाने के सेलरहा गांव निवासी चालक सुजीत सिंह को मामूली चोट आई। चालक ने बताया कि वह धाता से सामान छोड़कर गांव लौट रहा था। अचानक भैंस सामने आने पर उसे बचाने की कोशिश में पिकअप पेड़ से टकरा गई। ग्रामीणों की मदद से चालक को बाहर निकाला जा सका।

वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल
फतेहपुर। धाता थाना क्षेत्र के लिहई के पास बुधवार की सुबह चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया। खखरेरू थाना क्षेत्र के विजयनगर निवासी मोहम्मद हारून (48) बुधवार सुबह बाइक से रिश्तेदारी में जा रहा था। धाता थाने के लिहई गांव के पास पीछे से चार पहिया वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। घायल को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन



हादसे में बाइक सवार तीन घायल
जहानाबाद। किसी वाहन की टक्कर से बुधवार को बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। कानपुर देहात के थाना गजनेर के गांव सैंथा निवासी अंकित अवस्थी, नीरज उर्फ आशीष अवस्थी व बुजुर्ग द्वारिका प्रसाद तिवारी निवासी अमौली थाना चांदपुर बाइक से अमौली कस्बे से जहानाबाद के रास्ते गांव सैंथा लौट रहे थे। जहानाबाद कस्बे के अमौली रोड रावण मैदान के पास बाइक में किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गिरकर घायल हो गए। सीएचसी में डॉक्टर ने अंकित की हालत गंभीर देखकर कानपुर के हैलट रेफर किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें