खागा (फतेहपुर)। प्रयागराज-कानपुर हाईवे स्थित भोगलपुर ओवरब्रिज पर मंगलवार रात कानपुर नगर के एसीपी अमित कुमार पांडेय की बोलेरो गोवंश से टकरा गई। हादसे में एसीपी समेत तीन लोग घायल हो गए।
एसीपी अमित कुमार पांडेय बोलेरो से प्रयागराज से कानपुर जा रहे थे। खागा कोतवाली क्षेत्र के भोगलपुर ओवरब्रिज पर अचानक गोवंश सामने आ गया। बोलेरो के टकराने से एसीपी के कंधे में चोट आई। आगरा निवासी अंगरक्षक भगवान के अंगूठे में फ्रैक्चर हो गया। चालक को मामूली चोट लगी। पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। बोलेरो के एयरबैग खुलने से सवार लोगों की जान बच गई। कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि गोवंश से टकराने से वाहन क्षतिग्रस्त हुआ है।