खागा। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर सुजरही गांव के पास बृहस्पतिवार रात साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के कृपालपुर गांव निवासी रामनरेश का बेटा गोलू कुमार (28) सऊदी अरब में काम करता था। एक माह पहले ही वह छुट्टी लेकर घर आया था। बृहस्पतिवार शाम वह बाइक से ननिहाल इमादपुर जा रहा था।
सुजरही गांव के पास साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हेलमेट नहीं पहने होने के कारण गोलू के सिर पर गंभीर चोट आई। सीएचसी में इलाज के बाद उसे मेडिकल कॉलेज और फिर कानपुर के एलएलआर अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन
हालांकि रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। कोतवाली प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि साइकिल सवार को बचाने में बाइक सवार की डिवाइडर से टकराकर मौत होने की जानकारी मिली है।