फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: तेज हवा संग बारिश से गेहूं की कटाई-मड़ाई प्रभावित

विज्ञापन
फोटो-36-उमेश सिंह परमार। संवाद
विज्ञापन
फतेहपुर। तेज हवा के साथ हुई हल्की बारिश ने गेहूं की कटाई और मड़ाई को प्रभावित कर दिया। शनिवार शाम बदले मौसम के कारण खेतों में कटाई कर रहे किसानों को तैयार फसल बचाना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन

मौसम के इस प्रतिकूल रुख से किसान चिंतित हैं और ओलावृष्टि का डर सता रहा है। जिले में एक लाख 83 हजार 19 हेक्टेयर गेहूं की फसल पकी खड़ी है जिसमें करीब 10 फीसदी फसल कटकर खेत में पड़ी है। बारिश से कटाई और मड़ाई का काम प्रभावित हुआ है।

गर्मी से मिली राहत

शहर का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा था। दोपहर में तेज धूप और गर्मी से लोग परेशान थे। शनिवार शाम हुई बारिश से मौसम में ठंडक घुली और लोगों को कई दिनों से पड़ रही गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन


ओले पड़ने से पूरी फसल हो सकती नष्ट
मंडासरांय निवासी किसान उमेश सिंह परमार का कहना है कि किसान के लिए यह समय बहुत संवेदनशील है। पकी खड़ी गेहूं की फसल पर ओले पड़ने से पूरी फसल नष्ट हो सकती है। शनिवार शाम बारिश के दौरान वह गेहूं की कटाई कर रहे थे लेकिन बारिश शुरू होते ही काम रोकना पड़ा।


रामपुर थरियांव निवासी किसान गोरे मौर्या का कहना है कि हवा अधिक तेज नहीं थी। अगर तेज हवा के साथ बारिश होती तो पकी फसल खेत में फैल जाती, जिससे कटाई करना मुश्किल हो जाता। फिलहाल अब तक मौसम ने किसानों को राहत दी है।

फोटो-36-उमेश सिंह परमार। संवाद

फोटो-36-उमेश सिंह परमार। संवाद

फोटो-36-उमेश सिंह परमार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें