फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से मां की मौत, पुत्र घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर शुक्रवार रात तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। हादसे में बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस कार की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

खागा कोतवाली क्षेत्र के धर्ममंगतपुर मजरे नरवा गांव निवासी देवपाल सिंह की 50 वर्षीय पत्नी कलावती पुत्र पुष्पराज के साथ थरियांव थाना क्षेत्र के रामपुर गांव दवा लेकर घर लौट रही थी। बाइक सवार खागा के टेनी मोड़ के पास पहुंचे। तभी चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दिया।
हादसे में मां व बेटा घायल हो गए। सीएचसी से घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। यहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। कोतवाल आरके पटेल ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें