फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सास-बहू में हुई जमकर मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के महादेवन पुरवा गांव में गुरुवार सुबह पयाल रखने के विवाद में सास और बहू के बीच मारपीट हो गई। विवाद देखकर परिवार के लोग भी भिड़ गए। मारपीट का वीडियो भी वायरल हुआ। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

महादेवन का पुरवा निवासी रामभवन की पत्नी रन्नो देवी ने पुआल का बोझ घर के सामने रखा था। इसका चचेरी सास शांति देवी पत्नी रामशरण ने खुद के दरवाजे के सामने पुआल का ढेर लगाने का विरोध किया। इस बात को लेकर विवाद होने लगा। पहले दोनों महिलाओं एक दूसरे के बाल पकड़कर घसीटने और हाथापाई करने लगी।
परिवार के लोग भी लाठी डंडे लेकर दौड़ पड़े। पड़ोसियों के बीच बचाव पर मामला शांत हुआ। सास शांति देवी ने बहू रन्नो पर बाल नोच डालने का आरोप लगाया। पुलिस ने शांति की तहरीर पर देवर रामभवन, रामभवन के पुत्र लवकुश पर रिपोर्ट दर्ज की। दूसरे पक्ष से रन्नो की तहरीर पर शांति के पति रामशरण पर मारपीट का मामला दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र सिंह भदौरिया ने बताया कि दोनों पक्षों से तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें