फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदार के घर में खड़े टैंकर से छह लाख का गांजा पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के चंदीपुर गांव में बुधवार रात एसटीएफ ने छापा मारकर गांजा तस्करों को पकड़ा है। मुख्य आरोपी भाग निकला। हुसैनगंज पुलिस ने मादक पदार्थ अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। बरामद गांजे की कीमत करीब छह लाख आंकी गई है।
विज्ञापन

लखनऊ एसटीएफ के इंस्पेक्टर हेमंत भूषण सिंह की टीम ने चंदीपुर गांव के कुलदीप उर्फ लवली तिवारी पुत्र रवींद्र लाल तिवारी के घर में छापा मारा। घर के खंडहर में पानी टैंकर खड़ा था। टैंकर के अंदर से गांजे के बोरे बरामद किए।
मौके से कुलदीप तिवारी भाग निकला। यहीं से तस्कर सोनभद्र के धुरावल थाना के धनावल गांव का रवि प्रकाश पांडेय पुत्र उमेश और प्रतापगढ़ जिले के लालगंज थाना के डिहवा सराय जगतसिंह गांव निवासी दशरथ वर्मा पुत्र जियालाल को गिरफ्तार किया। तस्कर गांजे की तस्करी को आए थे।
विज्ञापन

एसटीएफ सर्विलांस के जरिए तस्करों को ट्रेस कर रही थी। गांजा बरामदगी से ग्रामीणों से हड़कंप मच गया। पुलिस का मानना है कि कुलदीप दिखावे के लिए सड़क निर्माण की ठेकेदारी का काम करता है। उसके खिलाफ गैर जिलों में कई मामले दर्ज हैं। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र भदौरिया ने बताया कि आरोपियों को जेल भेजा गया है।
कुलदीप की तलाश की जा रही है। करीब तीन माह पहले जेल से छूटा था। गांजे की कीमत करीब छह लाख है। टैंकर में 14 पैकेट बनाकर भरा गया था। दो मोबाइल, दो आधार कार्ड, सफेद बाइक बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें