सिराथू (कौशाम्बी)। सैनी कोतवाली क्षेत्र के डोरमा गांव के मोड़ के समीप नेशनल हाईवे पर हुए सड़क हादसे में मृत युवक की पहचान घटना के 11 दिन बाद हो सकी। पुलिस ने युवक की शिनाख्त फतेहपुर के खखरेरू थाना क्षेत्र के छनैनी गांव निवासी राजकुमार के रूप में की है।
पुलिस ने बताया कि 27 मई की रात करीब साढ़े नौ बजे युवक हाईवे पार कर रहा था। तभी ट्रेलर ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी त्रिलोकीनाथ पांडे ने बताया कि काफी प्रयासों के बाद 11 दिन बाद युवक की शिनाख्त हो सकी है।