फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: ट्रेन में यात्रा के वक्त मां की लगी आंख, इमरजेंसी विंडो से गिरा मासूम

विज्ञापन
विज्ञापन
हसवा (फतेहपुर)। सफर की थकान में मां की आंख लगी तो उसकी गोद से नौ माह का मासूम इमरजेंसी विंडो से नीचे गिर गया। जानकारी होते ही सीमांचल एक्सप्रेस से दिल्ली से बिहार जा रहा परिवार सकते में आ गया। महिला इमरजेंसी विंडो के पास अपने बेटे को लेकर लेटी थी। कुछ देर बाद नींद खुली तो बच्चा गायब था।
विज्ञापन

ट्रेन के प्रयागराज पहुंचने पर महिला ने तत्काल जीआरपी को घटना की जानकारी दी। बच्चे के गायब होने की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस सक्रिय हो गई और रेलवे ट्रैक समेत आसपास के स्थानों पर तलाश शुरू कर दी। मासूम की खोज में पुलिस के साथ यात्रियों ने भी मदद की।
बिहार के खगड़िया जिले के रहने वाले मोहन परिवार के साथ सीमांचल एक्सप्रेस से दिल्ली से बिहार जा रहे थे। थानाध्यक्ष विनोद कुमार यादव ने बताया कि जनपद के रेलवे ट्रैक और आसपास के स्थानों पर बच्चे की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें