प्लेटफार्म नंबर तीन पर जोधपुर हावड़ा ट्रेन आने के बाद चढ़ते यात्री।
- फोटो : प्लेटफार्म नंबर तीन पर जोधपुर हावड़ा ट्रेन आने के बाद चढ़ते यात्री।
फतेहपुर। ठंड के कारण पड़ रही धुंध ने ट्रेनों की पहिए रोक दिए। इस कारण शनिवार को 12 से अधिक ट्रेनें घंटों देरी से स्टेशन पहुंची। इससे यात्री परेशान रहे।
जिला मुख्यालय स्थित रेलवे स्टेशन पर अप व डाउन लाइन पर करीब 65 ट्रेनों का ठहराव होता है। इसमें डाउन लाइन की पुरुषोत्तम एक्सप्रेस सुबह 5 बजे के स्थान पर दोपहर 3.17 बजे प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंची। इसके साथ डाउन लाइन की नार्थ ईस्ट ट्रेन दोपहर 1.38 बजे के बजाए दोपहर 3.34 बजे पहुंची। इसके अलावा नंदनकानन दोपहर 2.15 बजे के स्थान पर शाम 5.14 बजे स्टेशन पर खड़ी हुई। वहीं डाउन लाइन पर ठहरने वाली जम्मू मेल सुबह 10.25 के बजाए शाम 7.25 बजे 9 घंटे देरी स्टेशन पहुंची। महानंदा, आगरा सूबेदारगंज, टुंडला हावड़ा, जम्मूतवी सहित कई ट्रेनें देरी से स्टेशन पहुंची। स्टेशन अधीक्षक मणिशंकर मिश्रा ने बताया कि धुंध के कारण ट्रेनें देरी से स्टेशन पहुंच रही हैं।