फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: गंभिरी माइनर में खांदी कटने से 50 बीघा से अधिक फसल डूबी

विज्ञापन
फोटो-13- टिकरी गांव पुल के पास नहर की खांदी कटने से खेत में भरा पानी। संवाद
विज्ञापन
गाजीपुर। फरीदाबाद टिकरी के पास बृहस्पतिवार रात क्षेत्र की निचली गंगा नहर से निकली गंभिरी माइनर में खांदी कट गई। इससे आसपास के खेतों में पानी भर गया और लगभग 50 बीघा से अधिक फसल प्रभावित हो गई। जिले में एक महीने के भीतर यह नहर में खांदी कटने की तीसरी घटना है।
विज्ञापन

जलभराव वाले खेतों में गेहूं, लाही, चना और आलू की फसलें खड़ी थीं जो पानी भर जाने से पूरी तरह चौपट हो गईं। किसान विवेक सिंह, राजकुमारी, गुलाब, राजकिशोर, बड़कू सिंह, ननकवा और घसीटे सहित कई किसानों की फसलें डूब गईं।
किसानों का कहना है कि इसी स्थान पर जब भी नहर में पानी छोड़ा जाता है खांदी कट जाती है। फसलें बार-बार बर्बाद होती हैं। इससे लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ता है। उन्होंने माइनर पुल से टीरू सिंह के खेत तक पक्की पटरी का निर्माण कराने की मांग की है ताकि समस्या का स्थायी समाधान हो सके।
विज्ञापन

गौरतलब है कि इससे पहले विजयीपुर क्षेत्र में भी नहरों में खांदी कटने से कई बार फसलें नष्ट हो चुकी हैं। लगातार खांदी कटने से किसानों में रोष व्याप्त है। सिंचाई विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। निचली गंगा नहर के अधिशासी अभियंता एचएल वर्मा ने बताया कि खांदी कटने की सूचना मिलते ही शुक्रवार सुबह इसे ठीक करा दिया गया है।

फोटो-13- टिकरी गांव पुल के पास नहर की खांदी कटने से खेत में भरा पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें