फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेलर में फंसे इंजीनियर और बाइक को घसीट ले गया था चालक

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्लीपुर। मलवां थाना क्षेत्र के हाईवे पर सड़क हादसे से दो परिवारों में कोहराम मच गया। हादसे के मौत का शिकार हुए बुद्धराज की चार माह पहले ही शादी हुई थी। पति की मौत से पत्नी बदहवास हो गई।
विज्ञापन

भदबा निवासी बुद्धराज पासवान (30) आठ साल से दिल्ली की एक इंटरनेट कंपनी में नौकरी करता था।
इसी कंपनी के जोनल टेक्निकल मैनेजर के पद पर वह प्रयागराज में तैनात था। वहीं कोरइयां गांव का सुरजीत (28) एक साल से एरिया मैनेजर के पद पर कंपनी में नौकरी कर रहा था।
दोनों के गांव आसपास हैं। छुट्टी पर वह एक साथ बाइक से आते जाते थे। हादसे के बाद पुलिस घटनास्थल पहुंची तो बुद्घराज का शव कैंची मोड़ के पास पड़ा था, जबकि सुरजीत ट्रेलर में फंसा था।
विज्ञापन

चालक के ट्रेलर छोड़कर भाग जाने से करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। पुलिस के ट्रेलर हटवाने के बाद यातायात बहाल हो सका।
हादसे में जान गवांने वाले बुद्घराज की शादी 30 नवंबर 2020 को प्रीती के साथ हुई थी। प्रीती का मायका रामपुर गांव बहुआ है। उसका एक बड़ा भाई सूरज है।
पति की मौत से प्रीती बदहवास हो गई। चार माह में प्रीती का हादसे में सुहाग छिन गया। एरिया मैनेजर सुरजीत दो भाईयों यतेंद्र, पुष्पेंद्र से छोटा था।
एक शादीशुदा बहन प्रियंका है। सुरजीत अविवाहित था। बेटे की मौत से मां का मनोरमा देवी और परिजनों का हाल बेहाल हो गया। थानाध्यक्ष अरविंद सिंह ने बताया कि ट्रेलर थाने में खड़ा कराया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें