नरैनी गांव में पुण्य तिथि पर प्रसाद ग्रहण करते बंदर।
- फोटो : FATEHPUR
पुण्यतिथि पर बंदरों के खिलाया चना, केला
फतेहपुर। हसवां ब्लाक के नरैनी गांव निवासी नागेंद्र द्विवेदी ने सोमवार को अपने पिता स्व. विमलचंद्र द्विवेदी की छठवीं पुण्यतिथि मनाई। गांव के स्याहा जंगल में अलग-अलग स्थान पर तिरपाल बिछाया। एक क्विंटल चना, दो क्विंटल आम, 10 पेटी केला, 40 किलो लड्डूू बंदरों के लिए रख दिए।
थोड़ी ही देर में बंदरों का झुंड आया और रखे प्रसाद को ग्रहण किया। नागेंद्र द्विवेदी ने बताया कि रविवार को पुण्यतिथि में प्रसाद खिलाने के लिए बंदरों को पहले जंगल में निमंत्रण दे गए थे। इस मौके पर संतोष दीक्षित, सुनील द्विवेदी, बृजेश द्विवेदी, सुनील त्रिपाठी, आजाद त्रिपाठी मौजूद रहे। संवाद