फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानों पर भीड़ लगने पर 13 पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकानों पर भीड़ लगने पर 13 पर मुकदमा
विज्ञापन

फतेहपुर। दुकानों पर भीड़ लगी देख पुलिस ने सात दुकानदारों और छह अन्य के खिलाफ धारा 144 के उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज की है।
एसआई मुकेश कुमार सिंह ने गश्त के दौरान ललौली चौराहे से सीएचसी मार्ग पर अनिमेष श्रीवास्तव निवासी मीरखपुर को किराने की दुकान में भीड़ लगी दिखी। लंका रोड पर मोइन खान की किराने की दुकान, जूता वाली गली में आशुतोष गुप्ता निवासी महाजनी की कास्मेटिक की दुकान, फाटक बाजार गली में मुरारी लाल निवासी घियाही की तेल की दुकान पर भीड़ लगी देख इन सभी दुकानदारों पर रिपोर्ट दर्ज की गई।
उधर, एसआई महेंद्र प्रताप सिंह ललौली से गांधी चौराहे की ओर जा रहे थे। गांधी चौराहे के पास सूरज गुप्ता निवासी एलआईसी रोड की फोटोकॉपी की दुकान, लंका रोड निवासी सुनील ओमर की स्टेशनरी की दुकान, मीरखपुर मोहल्ला निवासी हरीकिशन की रस्सी बान की दुकान पर भीड़ लगी होने पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को गांधी चौराहे के पास मीरखपुर निवासी गोविंद सोनकर, अमित, टिंकू रैदास, पिंटू रैदास, पूती, राजकुमार रैदास एक दुकान में गुटखा खाते मिले। ये लोग न तो मास्क लगाए थे और न ही सामाजिक दूरी का पालन करते दिख रहे थे। कांस्टेबल बृजेश सिंह की ओर से इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें