खागा कोतवाली क्षेत्र के आधारपुर गांव के पास जीटी
रोड पर रविवार रात सड़क हादसे में तहसील मॉडल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण
कुमार यादव के पुत्र कुमार गौरव उर्फ रिंकू यादव की मौत हो गई। हादसे में
बाइक चला रहा गौरव के साले का पुत्र घायल हो गया। उधर, मुगल रोड पर
ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई और
बाइक चालक समेत दो लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर
फरार हो गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
फतेहपुर शहर के
रिफ्यूजी कालोनी पीरनपुर निवासी अरुण कुमार यादव ने बताया कि उनका पुत्र
कुमार गौरव (35) रात लगभग नौ बजे अपनी ससुराल मानूपुरवा गया था।
वहां से
वह अपने साले के बेटे अधिवक्ता चंद्रमोहन सिंह के साथ बाइक से फतेहपुर आ
रहे थे। बाइक चंद्र मोहन सिंह चला रहे थे। आधारपुर गांव के पास पहुंचते ही
किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दिया।
जिससे गौरव अचेत होकर गिर
गए। चंद्र मोहन के मुताबिक वह गौरव को अस्पताल ले जाने के लिए वाहनों को
रुकवाते रहे लेकिन किसी ने वाहन नहीं रोका। सूचना पाते ही कुछ देर में
परिजन मौके पर पहुंच गए।
अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित कर
दिया। कुमार गौरव की मौत से तहसील में सोमवार को शोक की लहर दौड़ गई।
सूर्यप्रकाश सिंह, अशोक कुमार श्रीवास्तव, हरपाल सिंह, विप्लव कुमार तिवारी
समेत अधिवक्ताओं ने एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष उमाशंकर श्रीवास्तव की
अध्यक्षता में दो मिनट का मौन रखकरआत्मा की शांति के लिए कामना की और
न्यायिक कार्य से विरत रहे।
इधर, भिटौरा घाट पर सपा के पूर्व जिला पंचायत
अध्यक्ष जगनायक सिंह यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विपिन यादव समेत कई
सपा नेता व कार्यकर्ता अंतिम संस्कार में शामिल हुए।
उधर, प्रेमनगर
क्षेत्र के इजूरा बुजुर्ग गांव निवासी राधा देवी के पति राधेश्याम की कुछ
समय पहले मौत हो चुकी हैं। सोमवार को राधा देवी अपनी बेटी वंदना के साथ
पैदल कस्बा डाक्टर को दिखाने जा रही थी।
तभी रास्ते में बाइक से आ रहे गांव
के रईस और मोहसिन ने दोनों को अलग-अलग बाइक में बैठा लिया। प्रेमनगर कस्बे
से करीब 500 मीटर पहले एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने रईस की बाइक में टक्कर
मार दी।
जिससे रईस और राधा देवी उछलकर सड़क पर गिरे और राधा ट्राली के पहिए
में फंसकर करीब 15-20 मीटर तक घिसटती चली गईं। राहगीरों व बेटी के शोर
मचाने पर चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला। राधा देवी की तड़पकर घटनास्थल पर
ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल बाइक चालक रईस को अस्पताल भेजा गया।