फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल छीन भाग रहे दो शातिरों को घेरकर पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। मोबाइल छीनकर भाग रहे बाइक सवार दो बदमाशों को पुलिस ने घेराबंदी करके खागा आरओबी पर पकड़ लिया।
विज्ञापन

उनके पास से छीना गया मोबाइल बरामद हुआ। पूछताछ के बाद पुलिस ने इस गैंग के एक और सदस्य को हिरासत में लिया है।
पुलिस अब तक लूटे-छीने गए मोबाइलों को बरामद करने के लिए छापेमारी में लगी है। गुरुवार रात खागा में बाइक सवार दो बदमाशों ने एक व्यक्ति का मोबाइल छीना और किशनपुर रोड की ओर से भाग निकले।
सटीक सूचना पर कोतवाली पुलिस ने बदमाशों को रेलवे ओवरब्रिज के पास घेराबंदी करके पकड़ लिया। दोनों को कोतवाली लाकर पूछताछ हुई तो पता चला कि इनके गैंग में एक और सदस्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने रात में ही छापामार कर उनके तीसरे साथी को भी हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है, कि तीनों ने खागा तहसील क्षेत्र में कई वारदातें की हैं। पुलिस इन घटनाओं से जुड़े मोबाइल फोन बरामद करने में लगी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें