फतेहपुर। नगर पंचायत बहुआ के सफाई कर्मचारियों ने बकाया वेतन दिलाने की मांग डीएम से की है। शुक्रवार को काम का बहिष्कार कर ये कर्मी कलक्ट्रेट पहुंचे और डीएम को ज्ञापन देकर अपनी समस्याएं बताई।
ज्ञापन में कहा गया है कि तीन महीने से उन्हें नगर पंचायत वेतन नहीं दे रही है। ऐसे में उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है।
परिवार का पेट पालना भी मुश्किल हो गया है। कर्मियों ने आरोप लगाया कि इससे पहले भी चेयरमैन ने बड़ी मुश्किल में तीन महीने का वेतन दिया था।
स्थायी सफाई नायक को हटाकर आउट सोर्सिंग के कर्मी को सफाई नायक बनाया गया है, जो उनकी समस्या सुनता नहीं है।
ज्ञापन देने वालों में सुरेश, पंकज, श्रवण कुमार, दिलीप कुमार, मुकेश, दीपक, रोहित, अजय कुमार, भोले, मीना, संगीता, सुनीता, सावित्री, गीता, राजरानी, ऊषा, आशा, रामकुमार, राजेश आदि रहे।