फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुक कराया मोबाइल, डिलीवरी में निकला साबुन

Sat, 28 Nov 2015 01:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईटेक युग में अब ऑनलाइन शापिंग का जोर बढ़ा है। उपभोक्ता घर बैठे इंटरनेट के जरिए मन पसंद वस्तुएं बुक कराकर घर मंगवा रहे हैं। सावधान हो जाइए ऑनलाइन शापिंग सोच समझ कर करें। इसमें आप लुट भी सकते हैं। ऐसी ही एक घटना सामने आई है। एक उपभोक्ता ने ऑनलाइन पेमेंट कर मोबाइल बुक कराया लेकिन डिलीवरी के दौरान मोबाइल की जगह डिब्बे में साबुन निकला।
विज्ञापन


शहर के धर्मशाला रोड चौक निवासी राहुल कसेरा पुत्र रामकुमार कसेरा ने बताया कि 21 नवंबर को अपने मोबाइल से उसने एक कंपनी से मोबाइल ऑनलाइन बुक कराया था। साथ ही डेबिट कार्ड से 4,999 रुपये पेंमेंट भी कर दिए।

शुक्रवार को स्पीड पोस्ट से डिलीवरी हुई जिसमें डिब्बा खोला तो उसमें मोबाइल की जगह दो साबुन की टिकिया निकली। युवक ने बताया कि यदि मालूम होता कि ऑनलाइन डिलीवरी में गड़बड़ी हो जाएगी तो दुकान से मोबाइल खरीद लेते।
विज्ञापन


रहें सतर्क:
डिलीवरी के दौरान ही पेमेंट करने वाली कंपनी से ही शापिंग करें।
शापिंग से पहले नेट पर कंपनी के बारे में पूरी जानकारी कर लें।

यहां ले मदद:
ऐसी घटना होने पर आप उपभोक्ता फोरम की मदद ले सकते हैँ। वहां आवेदन कर कंपनी पर वाद कर सकते हैं। फोरम सुनवाई कर दोनों पक्ष की बात सुनता और तब फैसला सुनाता है।
विज्ञापन

इसके लिए आपको शापिंग का प्रमाण व डिलेवरी का प्रमाण देना पड़ेगा। भेजे गए और आए सभी मैसेज व रसीद सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें