फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार्टअटैक से पीठासीन अधिकारी की मौत

Sat, 28 Nov 2015 12:55 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के गांव जाफराबाद के पीठासीन अधिकारी मयंक उत्तम की हार्टअटैक से शुक्रवार शाम मौत हो गई। मौत की खबर से प्रशासनिक अमले में खलबली मच गई। डीएम व एसपी सहित पहुंचे अधिकारियों ने परिवार को ढांढस बंधाकर हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


नवोदय नगर उड़ंगाखेड़ा, सरसौल(कानपुर) निवासी रमेश उत्तम के पुत्र मयंक (34) फतेहपुर जनपद के हस्वा विकास खंड के गांव मुगरीबाद प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक थे।

प्रथम चरण के मतदान में इनकी ड्यूटी मलवां विकास खंड के गांव जाफराबाद में पीठासीन अधिकारी पद पर थी। मयंक अपनी टीम के साथ मतदान स्थल पर शुक्रवार को दोपहर तीन बजे पहुंचे।
विज्ञापन


पिता रमेश उत्तम ने बताया कि लगभग साढ़े तीन बजे बेटे ने फोन कर बताया कि उसकी तबियत बिगड़ रही है, सीने में दर्द हो रहा है। तभी उन्होंने व साथ के कर्मचारियों ने समाजवादी एंबुलेंस को फोन किया।

एंबुलेंस से मयंक को सीएचसी लाया गया। जहां डाक्टरों ने परीक्षण कर मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजन व रिश्तेदार भी सीएचसी बिंदकी पहुंच गए।

तब तक डीएम राजीव रौतेला, एसपी राजीव मल्होत्रा सहित अन्य अधिकारी भी पहुंच गए। अधिकारियों ने शोक व्यक्त करते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया और हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। पुलिस ने पिता की ओर से सूचना दर्जकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें