फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: मनरेगा कर्मियों ने बिना मानदेय के काम करने में जताई असमर्थता

विज्ञापन
फोटो-23-अमौली बीडीओ को ज्ञापन सौंपते मानदेय कर्मी। संवाद
विज्ञापन
अमौली/असोथर। मनरेगा कर्मियों ने बकाया मानदेय भुगतान की मांग को लेकर सोमवार को ब्लॉक मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया। उन्होंने मानदेय भुगतान न होने पर कार्य करने में असमर्थता जताते हुए अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

अमौली ब्लॉक में दोपहर तीन बजे मनरेगा कर्मियों ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी सुरेश कुमार शिवहरे को दिया। कर्मचारियों का कहना था कि रोजगार सेवक, कंप्यूटर ऑपरेटर, तकनीकी सहायक और अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारियों को 25 जुलाई से मानदेय नहीं मिला है।
उन्होंने चेतावनी दी कि सुनवाई न होने पर मुख्यमंत्री के जनता दर्शन में शिकायत की जाएगी। इस मौके पर आर्यकुमार, पांडे, शैलेंद्र, जयकरण, धर्मेंद्र, मुकेश, जितेंद्र और रामहेत मौजूद रहे।
विज्ञापन

असोथर ब्लॉक में भी रोजगार सेवक, कंप्यूटर ऑपरेटर और तकनीकी सहायकों ने मानदेय भुगतान की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद उपमुख्यमंत्री को संबोधित तीन सूत्री ज्ञापन सहायक खंड विकास अधिकारी कमलेश कुमार यादव को सौंपा गया।
इस दौरान इकबाल बहादुर, उदयवीर सिंह, संदीप कुमार तिवारी, अर्जुन सिंह, सचिन सिंह, उग्रसेन सिंह, राघवेंद्र सिंह, संतोष गौड़ और ज्ञानेंद्र सिंह समेत कई कर्मचारी मौजूद रहे।

फोटो-23-अमौली बीडीओ को ज्ञापन सौंपते मानदेय कर्मी। संवाद

फोटो-23-अमौली बीडीओ को ज्ञापन सौंपते मानदेय कर्मी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें