फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने पुलिया का किया लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर में अमरजई मोहल्ले में विधायक निधि से बनाई गई पुलिया का सदर विधायक विक्रम सिंह ने शुक्रवार को लोकार्पण किया। 75 हजार रुपये से पुलिया का निर्माण हुआ है। मोहल्लेवासियों ने खुशी जताई और विधायक का फूलमाला पहना कर स्वागत किया।
विज्ञापन

मोहल्ला निवासी आरबी तिवारी के घर के पास नाली में पुलिया न बनी होने की वजह से आवागमन में दिक्कत होती थी। लोगों की मांग पर सदर विधायक विक्रम सिंह ने पुलिया निर्माण के लिए अपनी निधि से रुपये दिए।
सदर विधायक ने कहा कि कोरोना की काल की वजह से पुलिया निर्माण में अधिक समय लगा, लेकिन अब पुलिया बनकर तैयार हो गई। इससे बाइक और चार पहिया वाहनों के निकलने में होने वाली दिक्कत खत्म हो गई।
विज्ञापन

इस मौके पर आरबी तिवारी, संजय गुप्ता नगर अध्यक्ष, जय प्रकाश सिंह फौजी, राजेश चौहान, कल्लू सिंह, सूरज पाल सिंह, राजेश, रामकिशोर मिश्रा, रामसनेही गुप्ता, पुष्पा पासवान, उत्कर्ष श्रीवास्तव, अनूप चौरसिया, उदित दुबे, प्रखर सिंह, बच्चा तिवारी, रणधीर सिंह, अभिषेक शुक्ला, दीपक मौर्य, राजकुमार तिवारी, सुबेदार कछवाह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें