फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन शक्ति: अनन्या बनीं एक दिन की प्रधानाध्यापक

विज्ञापन
फोटो-28-प्रधानाध्यापक की कुर्सी पर बैठी छात्रा। संवाद
विज्ञापन
जहानाबाद। कस्बे के कंपोजिट विद्यालय में मंगलवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत कक्षा सात की मेधावी छात्रा अनन्या गौतम को एक दिन के लिए प्रधानाध्यापक बनाया गया। इस पहल का उद्देश्य छात्राओं में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और निर्णय लेने की क्षमता विकसित करना है। छात्रा पढ़ाई पूरी करने के बाद वैज्ञानिक बनना चाहती है।
विज्ञापन

एक दिन की प्रधानाध्यापक की जिम्मेदारी संभालते हुए अनन्या ने विद्यालय की विभिन्न कक्षाओं में पहुंचकर बच्चों से संवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों से पढ़ाई के दौरान आने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी ली और उनके समाधान के लिए सुझाव भी मांगे। छात्रा ने बताया कि प्रधानाध्यापक बनने में दबाव और खुशी दोनों का एहसास हुआ। सहपाठियों के बीच सर की कुर्सी पर बैठना बड़े ही गौरव का एहसास करने वाला रहा। सभी कक्षाओं में जाकर बच्चों से बात करने में थोड़ी झिझक लगी लेकिन सर ने हौसला बढ़ाया। अनन्या ने बताया कि पढ़ाई के बाद उसका सपना वैज्ञानिक बनने का है। इस मौके पर प्रधानाध्यापक सीमा सविता, सुगमकर्ता मोनिका वर्मा, स्मिता गुप्ता, अपर्णा शुक्ला, क्षमा त्रिपाठी, ऊषा लता गुप्ता और अजेश कुमारी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें