फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन से लापता किसान के इकलौते बेटे की हत्या

Wed, 16 Nov 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
दलाबलाखेड़ा मेें राजकुमार के दरवाजे पर जमा महिलाओं की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दो दिन से लापता किसान के इकलौते बेटे की हत्या कर दी गई। मंगलवार को उसका शव कल्याणपुर थाना क्षेत्र के दलाबलाखेड़ा गांव के जंगल में खड़ी मूंज की झाड़ में मिला। गर्दन में फंदा कसने व धारदार हथियार से वार किए जाने के निशान थे। अंडरवियर उतरी थी। जींस से बेल्ट बाहर थी और आसपास खून के धब्बे थे। इससे पुलिस को बालक के साथ कुकर्म की भी आशंका है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने चार हमउम्र लड़कों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन



दलाबलाखेड़ा गांव के राजकुमार उर्फ झल्लर सब्जी की खेती करते हैं। उनका 13 साल का बेटा राहुल उर्फ पल्लू अपने खेतों की उगी सब्जी को साइकिल से फेरी लगा कर गांव-गांव बेचता था। इसी से परिवार का गुजारा होता था। बकौल झल्लर, उन्होंने दूधी कगार का मेला देखने के लिए रविवार को राहुल को घर भेजकर साफ कपड़े और टिफिन मंगाया था। इसके बाद वह मेला देखने पहुंच गए, लेकिन राहुल न तो घर पहुंचा, न ही मेले में। इस पर उन्होंने मेले में ड्यूटी पर लगी पुलिस को जानकारी दी। सोमवार को सारा दिन बेटे की खोजबीन की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।


मंगलवार को पड़ोसी गांव सौंह के किसान घसीटे कुशवाहा के खेत के पास खड़ी मूंज की झाड़ में शव मिलने की जानकारी होने पर वह मौके पर पहुंचे तो शव राहुल का निकला। सूचना पर आई पुलिस ने शव बरामद किया। झल्लर ने बताया कि उन्होंने रविवार को गांव के ही चार लड़कों के साथ देखा था। इन्हीं पर शक होने की वजह से उन्होंने चारों के खिलाफ तहरीर दी है। एसओ एमएम अंसारी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। मिले साक्ष्यों पर भी जांच हो रही है। राहुल की मौत से मां सुनीता व उसकी बड़ी बहनें सुधा और भोलिया भी रो-रोकर बेहाल हुई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें