चालक के लापता होने पर ठेकेदार रामप्रताप ने शुक्रवार को थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। शनिवार सुबह अकबरखेड़ा गांव में पुत्तू के खेत में ग्रामीणों ने राम सिंह का शव पड़ा देखा। शव पर चोट के निशान देखकर ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई और पुलिस को सूचना दी।
प्रभारी निरीक्षक दिनेश शुक्ला ने बताया कि मौके पर जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।