फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से दुष्कर्म, आरोपी को ग्रामीणों ने जमकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमनगर में घर से राशन लेने जा रही युवती को मंगलवार दोपहर एक युवक जंगल में घसीट ले गया। उसके साथ मारपीट कर अप्राकृतिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

चीख पुकार पर ग्रामीणों ने भाग रहे आरोपी को पकड़ कर लात घूंसों से जमकर पीटकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने आरोपी को दुष्कर्म, मारपीट, धमकी, छेड़खानी दलित एक्ट की धाराओं में जेल भेजा है।
हथगाम थाना क्षेत्र की बीस साल युवती सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के एक गांव में नाना के घर बचपन से रहती है। वह साइकिल से पड़ोसी गांव राशन लेने जा रही थी। शेखमऊ गांव के पास रास्ते में आरोपी शाहिद उसे खींचकर जंगल ले गया, जहां उसके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। चीख पुकार पर प्रधान समेत चार-पांच ग्रामीण पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों को आता देखकर आरोपी ने भागने का प्रयास किया लेकिन उसे पकड़ लिया गया। ग्रामीणों ने शाहिद की जमकर पिटाई की और पुलिस को सौंप दिया। थानेदार एके मिश्रा ने बताया कि आरोपी को जेल भेजा गया है। पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें