फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू ट्रैक्टर ने टैक्सी में मारी टक्कर, मौसी और भतीजी की मौत

Wed, 26 Aug 2020 03:55 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फतेहपुर जिले में बुधवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। हथगाम थानाक्षेत्र के इदरीसपुर गांव निवासी सुरेंद्र कुमार की पुत्री पूजा देवी (20) अपने बड़ी बहन अंशु, अंशु की पुत्री प्रियांशी (1) व परी (3) के साथ टैक्सी से उनकी दवा लेने सीएचसी हथगाम जा रही थी।
विज्ञापन


जलालपुर मोड़ के पास बेकाबू ट्रैक्टर ने टैक्सी में टक्कर मार दी। हादसे में पूजा व परी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। अंशु को हल्की चोट लगी है। प्रियांशी ठीक है। अंशु पत्नी प्रदीप कुमार रक्षाबंधन से अपने मायके इदरीशपुर में ही रह रही है।

पति प्रदीप कुमार दिल्ली में मजदूरी करता है। घटना के बाद से पूजा की मां गुड़िया व भाई वीरेंद्र का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें