फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: चरवाहों को बंधक बना बदमाश लूट ले गए 35 भेड़

विज्ञापन
विज्ञापन
खखरेरु। थानाक्षेत्र के बरैयपुर गांव के पास बनी पानी टंकी के पास बदमाशों ने सोमवार रात चरवाहों को बंधक बनाकर 35 भेड़ों को लूट लिया। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर बदमाशों की तलाश में सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।
विज्ञापन

खैरई संगरियापुरवा निवासी अरविंद, नसीरपुर निवासी वीरेंद्र भेड़ों को चराने के लिए खैरई गांव की ओर ले गए थे। अंधेरा होने पर बरैयपुर गांव में पानी टंकी के पास भेड़ों को बैठाकर सो गए थे। पीड़ितों के अनुसार रात करीब एक से दो बजे के बीच बदमाश वाहन लेकर पहुंचे और भेड़ भरने लगे। विरोध करने पर चरवाहों को रस्सी से बांध दिया।
चरवाहों ने बताया कि उनके पास कुल 140 भेड़ें थीं जिनमें 35 भेड़ बदमाश ले गए। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस संभावित रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है। थानाध्यक्ष विद्या प्रकाश सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों का पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें