फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बाइक सवार सिक्योरिटी गार्ड का बदमाशों ने छीना मोबाइल

Fri, 19 Jul 2024 10:01 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
औंग। ड्यूटी से पैदल घर जा रहे सिक्योरिटी गार्ड का गुरुवार रात बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल छीन लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव निवासी रवि सिंह रानीपुर हाईवे पर बंद दूध फैक्टरी की रखवाली करते है। वह ड्यूटी से रात को पैदल घर जा रहे थे। कानपुर की ओर से पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने झपट्टा मारकर गार्ड का मोबाइल छीन लिया। गार्ड ने शोर मचाकर लोगों को मदद के लिए बुलाया। बाइक सवार बदमाश चौडगरा की ओर भाग निकले। घटनास्थल पर पुलिस जांच करने पहुंची। प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। जांचकर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

-इनसेट
महिला से चेन स्नैचिंग पुलिस दबाए बैठी
औंग थाना क्षेत्र के रानीपुर ओवरब्रिज के पास बाइक सवार बदमाश बुधवार शाम महिला के गले से झपट्टा मारकर चेन छीनकर भाग निकले । महिला के पति ने काफी दूर तक बदमाशों का पीछा किया था। बदमाश भागने में सफल रहे। एसआई ईश्वरचंद्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। हालांकि पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें