फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: शाही पनीर में परोस दी मरी छिपकली

Fri, 19 Jul 2024 09:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
औंग। थाना क्षेत्र के हाईवे के चौडगरा के एक चर्चित होटल में शाही पनीर में मरी छिपकली परोस दी गई। खाने के बाद परिवार ने छिपकली को देखा। होटल मालिक से शिकायत कर 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने होटल के एक मिस्त्री को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। उधर घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन

गुरुवार रात कानपुर नगर के महाराजपुर थाने के महोली गांव निवासी रामवीर सिंह अपनी पत्नी चांदनी और बेटे साहिल सिंह और छोटू के साथ बोलेरो से खाना खाने होटल पहुंचे। जहां दो फुल प्लेट शाही पनीर के साथ खाने का आर्डर दिया। खाना खाने के दौरान शाही पनीर में मरी छिपकली देखकर परिवार के लोग दहशत में आ गए। थाने में तहरीर देने के बाद बच्चों और पत्नी की हालत बिगड़ने पर कानपुर इलाज के लिए ले गए हैं। उपचार के बाद परिवार घर आ गया है। प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें