फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदर विधायक समर्थकों को बंधक बनाकर की अभद्रता

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। प्रचार के दौरान सदर विधायक विक्रम सिंह के समर्थकों को बंधक बनाकर अभद्रता की गई। मामले में पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी की तहरीर पर पुलिस ने 26 लोगों के खिलाफ बंधक बनाने, तोड़फोड़, बलवा, एससी-एसटी के तहत गालीगलौज की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के पीरनपुर निवासी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी धनंजय द्विवेदी पार्टी समर्थकों के साथ सदर विधायक विक्रम सिंह के पक्ष में प्रचार-प्रसार करने छह फरवरी को थरियांव थाना क्षेत्र के रसूलाबाद समेत अन्य गांवों में गए थे। इस दौरान भीड़ ने घेर लिया। कार्यकर्ताओं के साथ अभद्रता की। पार्टी पदाधिकारियों के खिलाफ अपशब्द बोले। घटना का वीडियो वायरल होने पर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।
मामले में धनंजय द्विवेदी की ओर से शेरा सिंह समेत 11 नामजद और 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। उनका आरोप है कि शेरा सिंह और उसके साथी प्रचार के दौरान उनसे और संयोजक व कार्यकर्ताओं को बंधक बनाकर अभद्रता की गई। आरोपी हमलावर हो गए। कार्यकर्ता मिथुन गौतम को जातिसूचक शब्द बोले। प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह रघुवंशी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें