फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माइनर की खांदी कटी, 30 बीघा फसल बर्बाद

Sun, 24 Jan 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मलवां विकास खंड में नई कालोनी बिंदकी के पास नहर विभाग की लापरवाही से डीघ माइनर की खांदी कट गई। इससे दर्जनों बीघा खेतों मेें पानी भर गया है। जिससे आधा दर्जन किसानों की फसल बर्बाद हो गई। नाराज किसानों ने नहर विभाग के अफसरों पर पटरी मरम्मत के समय धन के बंदरबांट करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


शुक्रवार देर रात तहसील के पीछे नई कालोनी बिंदकी के पास डीघ माइनर की पटरी में खांदी कट गई। जिससे आधा दर्जन से अधिक किसानों की लगभग 30 बीघा खेतों में पानी भर गया।

यह पानी जब भोर पहर बस्ती के अंदर घुसने लगा तब लोगों में हड़कंप मच। इसके बाद किसान नहर पटरी बांधने में जुट गए। बड़ी कोशिश के बाद खांदी बंध पाई।

किसान लालमन मौर्या, बद्री, छीटू, राजू यादव, अंजनी कुमार व अर्पित ने आरोप लगाया कि नहरों व रजबहों की पटरी मरम्मत में फर्ज अदायगी होती है। इसी वजह से साल में कई बार जगह-जगह रजबहों व नहरों की पटरियों में खांदी कट जाती है। खामियाजा किसानों को हजारों रुपये की क्षति के साथ भुगतना पड़ता है।
विज्ञापन


इन किसानों का कहना है कि पटरी मरम्मत की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ ही बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा दिलाया जाए। एसडीएम जेएन सचान का कहना है कि खांदी कटने की जानकारी मिली है। छानबीन कराई जा रही है। किसानों के कुछ आरोप हैं, जिनकी जांच के लिए डीएम को पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें