फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: मुख्य स्नान पर्वों पर जनपद में खनन और परिवहन रहेगा प्रतिबंधित

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। प्रयागराज में होने वाले माघ मेले के मद्देनजर जनपद में मुख्य स्नान के एक दिन पहले की रात से स्नान के एक दिन बाद तक खनन और उसका परिवहन बंद रहेगा। यह आदेश डीएम रविंद्र सिंह ने बुधवार को जारी किया।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की आवागमन सुविधा बनाए रखने के लिए कई स्थानों पर डायवर्जन लागू होंगे। जिले में सभी प्रकार के खनिजों का खनन, भंडारण और ट्रकों द्वारा परिवहन इस दौरान निषिद्ध रहेगा।
यह प्रतिबंध पौष पूर्णिमा तीन जनवरी को होने वाले स्नान के लिए तीन जनवरी रात 12 बजे से चार जनवरी रात 12 बजे तक रहेगा। मकर संक्रांति 15 जनवरी के लिए 14 जनवरी रात 12 से 16 जनवरी रात 12 बजे तक, मौनी अमावस्या 18 जनवरी के लिए 17 जनवरी रात 12 से 19 जनवरी रात 12 बजे तक आदेश प्रभावी रहेगा।
विज्ञापन

इसी तरह वसंत पंचमी 23 जनवरी के लिए 22 जनवरी रात 12 बजे से 24 जनवरी रात 12 बजे तक, माघी पूर्णिमा एक फरवरी के लिए 31 जनवरी रात 12 बजे से दो फरवरी रात 12 बजे तक तथा महाशिवरात्रि 15 फरवरी 2026 के लिए 14 फरवरी रात 12 बजे से 16 फरवरी रात 12 बजे तक प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें