फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: मिनी सचिवालय का गेट कबाड़ी को बेचा, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। बकेवर थाना क्षेत्र के हिम्मतपुर गांव के मिनी सचिवालय का गेट चोरी करने के बाद आरोपी ने कबाड़ी को बेच दिया। थानाध्यक्ष सुमित देव पांडेय ने बताया कि गांव में खेत के पास मिनी सचिवालय बना है। गेट मरम्मत कराने के लिए पूर्व प्रधान रामकृपाल के दरवाजे के बाहर रखा था। चोर 26 दिसंबर की रात को गेट चुरा ले गए। जांच में पता लगा कि सुनील कबाड़ी के यहां चोरी का गेट बेचा गया है। कबाड़ी ने पूछताछ में बताया कि गेट हिम्मतपुर गांव का भूपेंद्र कुमार उर्फ पुत्तू ई-रिक्शा में लादकर लाया था और फिर बेचा था। पुलिस ने बुधवार को भूपेंद्र को गिरफ्तार किया है। गेट बरामद कर प्रधान को सौंप दिया है। कागजात न होने पर एमवी एक्ट के तहत ई-रिक्शा सीज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें