फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना भर्ती के प्रशिक्षणार्थियों का लिया फिटनेस टेस्ट

Tue, 21 Jun 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
एनसीसी के प्रशिक्षण शिविर में सीने की नापजोख करते चिकित्सक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फतेहपुर। सरहद की रखवाली का जज्बा रखने वाले युवाओं का सोमवार को स्वास्थ्य परीक्षण हुआ। सीना से लेकर लंबाई की नापजोख की गई। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने परामर्श देने के साथ युवाओं को मानसिक रूप से सुदृढ़ बनाने का काम किया। हौसला बंधाया गया कि कोई राह मुश्किल नहीं। बस इरादे फौलाद के होने चाहिए। 60 यूपी बटालियन एनसीसी के कर्नल विभय मान सिंह के प्रयास से जिले के साढ़े छह सौ युवा इन दिनों सेना भर्ती का अभ्यास करने के लिए हर सुबह तेलियानी ब्लाक में संचालित बटालियन के कैंपस में आ रहे हैं।
विज्ञापन


सोमवार को सदर अस्पताल और अखिल भारतीय चिकित्सा संगठन की ओर से इन युवाओं की शारीरिक जांच और विकार जानने के लिए एक स्वास्थ्य कैंप लगाया गया। स्वास्थ्य टीम में नेत्र सर्जन डॉ. आदर्श, चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. हर गोविंद सिंह, आर्थो सर्जन डॉ. मनोज कौशिक, डॉ. तेजमान सिंह, डॉ. आरपी सिंह, डॉ. टीएन सरकार, डॉ. एचके सिंह ने 150 युवाओं का परीक्षण किया। जिसमें कुछ युवा कम वजन, चपटे पैर आंखों में कलर ब्लाइंड से ग्रसित मिले। कर्नल विभय मान सिंह ने युवाओं के जुनून का इस्तकबाल करते हुए उन्हेें मंजिल की राह दिखाई। सीएमओ डॉ. विनय कुमार पांडेय ने भी युवाओं को मानसिक रूप से मजबूत करने का हौसला बंधाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें