फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बिचवानी और फर्म संचालक ने हड़पा एक करोड़ का धान

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। हरियाणा की फर्म संचालक और बिचवानी ने मिलकर जिले की फर्म के संचालक का करीब एक करोड़ रुपये का धान हड़प लिया। पुलिस ने फर्म संचालक समेत दो लोगों के खिलाफ शनिवार को प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

हुसैनगंज थाना क्षेत्र के भीकमपुर निवासी बबलू साहू ने बताया कि सातमील स्थित बबलू ट्रेडर्स के नाम से उसका धान खरीद केंद्र है। बरेली जिले के रहने वाले मोहम्मद आरिफ के माध्यम से हरियाणा प्रांत के कुरुक्षेत्र जिला थानेसर थाना क्षेत्र के ज्योति नगर निवासी विपिन गर्ग को करीब सात हजार 76 क्विंटल धान बेचा था।
धान खरीदने के बाद मिल मालिक की ओर से भुगतान नहीं किया गया। धान की कीमत करीब एक करोड़ रुपये है। प्रभारी निरीक्षक आलोक पांडेय ने बताया कि शनिवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें