फतेहपुर। बिजली विभाग में आउट सोर्सिंग पर काम कर रहे मीटर रीडरों ने सोमवार को डीएम और अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण खंड को ज्ञापन दिया। इसमें मानदेय के रुपये में कटौती करने का आरोप लगाने के साथ महीने की सात तारीख तक मानदेय दिलाने की मांग की गई है।
मीटर रीडर दीपक और उदय नारायण ने बताया कि मेसर्स एन सॉफ्ट इंडिया सर्विस लिमिटेड बेंगलुरू को मीटर रीडिंग का ठेका है। कंपनी ने मई और जून महीने का मानदेय अभी तक नहीं दिया है। इस संबंध में 12 अक्तूबर 2020 को अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन दिया गया था। इसके बाद चार जुलाई को पिछला मानदेय दिया गया लेकिन पांच हजार रुपये काट लिए गए। अनुबंध में रुपये काटने की कोई शर्त नहीं है। मीटर रीडरों ने कटे गए रुपये वापस न मिलने पर काम बंद करने की चेतावनी दी है।