फोटो-01-शोभा यात्रा निकालते लोग। संवाद
धाता। ब्लॉक क्षेत्र के अहमदपुर कुसुंभा में महाराणा प्रताप की जयंती धूमधाम से मनाई गई। शनिवार को गांव समेत आसपास के क्षेत्रों में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।
डीजे की धुन के साथ शुरू हुई शोभायात्रा रात करीब 10 बजे तक चली। यात्रा में क्षत्रिय महासभा के सदस्य हाथों में भगवा ध्वज और तलवारें लेकर शामिल हुए। युवा पूरे उत्साह के साथ महाराणा प्रताप के जयकारे लगाते रहे।
ग्रामीणों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी महाराणा प्रताप जयंती का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया और महाराणा प्रताप के साहस, शौर्य व राष्ट्रभक्ति को याद किया गया।
शोभायात्रा में सुधीर सिंह, दीपू दादा, सुनील प्रधान, अतुल, महेंद्र, सुनील, सुधीर, राममोहन, प्रदीप, शुभम सिंह, नितिन, समरपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
फोटो-01-शोभा यात्रा निकालते लोग। संवाद