धूप से बचने के लिए रिक्शा में कपड़ा ओढ़ कर जाते राहगीर।
- फोटो : amarujala
फतेहपुर। गर्मी की प्रचंडता बढ़ गई है। सोमवार सुबह 10 बजते ही पारा 40 के पार हो गया और दोपहर के बाद अधिकतम पारा 41 रिकार्ड किया गया। न्यूनतम पारा 25 पहुंच गया है। दोपहर को सड़क में यदाकदा ही लोग दिखाई दिए। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि तापमान अभी और बढ़ेगा।
पिछले हफ्ते आंधी और बारिश से मौसम कुछ सुहावना हो गया था। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में भी करीब छह डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई थी, लेकिन सूर्य की तपन से फिर प्रचंडता बढ़ गई। सुबह से ही धूप का कहर शुरू हो जाता है।
सोमवार को प्रमुख बाजारों में गर्मी का असर देखने को मिला। सुबह 11 बजे से शाम तीन बजे तक भीड़ नहीं दिखाई दी। शाम के चार बजने के बाद लोग सड़कों पर दिखाई दिए। दोपहर की बिजली कटौती ने लोगों में गर्मी के अहसास को बढ़ा दिया। वहीं, स्कूली बच्चे दोपहर को घर जाते समय धूप में बेहाल दिखाई दिए। बोतल के पानी से प्यास बुझाते रहे।
पांच दिन में तापमान का उतार चढ़ाव
दिन अधिकतम न्यूनतम
गुरुवार 36 24
शुक्रवार 35 23
शनिवार 37 22
रविवार 39 23
सोमवार 41 25
--------------------------