फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी संकट से जूझ रहे तिरहार के ग्रामीण

Mon, 16 Apr 2018 11:24 PM IST
fatehpur
विज्ञापन
दतौली के मजरा में डिब्बा लेकर साइकिल से पानी भरने जाता लड़का - फोटो : amarujala
विज्ञापन
फतेहपुर। यमुना तिरहार में पानी की किल्लत से लोग जूझ रहे हैं। गर्मी और तेज धूप से जलस्तर तेजी से घटा है। तिरहार के गांवों में 135 फिट के नीचे पानी पहुंच गया है। हैंडपंपों में दो पाइप अधिक जोड़ने के बाद भी पानी नहीं निकल रहा है। यमुना नदी से लोग नहाने और कपड़ा धुलने के लिए पानी ला रहे हैं।
विज्ञापन

असोथर, बहुआ, खजुआ, अमौली, विजयीपुर और धाता ब्लाक के  यमुना तटवर्ती एक सौ गांवों में पानी का संकट बढ़ गया है।
जिन गांवों में राजकीय व निजी नलकूप लगे हैं। वहां के लोग नलकूप से पानी भरते हैं और अपने साथ मवेशियों की प्यास बुझाते हैं। जहां पर नलकूप गांव से दूर हैं, वहां के लोग यमुना नदी से पानी भर कर लाते हैं।
असोथर ब्लाक के खाबर, ओती, गढ़ी दतौली, कोर्रा कनक, मवइया, अढ़ावल, उरौली, दसौली, धनवन डेरा, करैहा, रेंह, कोंडार, दूखी का डेरा के ग्रामीण पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। ग्रामीण बबलू सिंह ने बताया कि हैंडपंप में प्रधान से कहकर पाइप डाला था, लेकिन पानी नहीं निकल रहा है। निजी नलकूप से पानी भर कर लाना पड़ता है।
विज्ञापन

विजयीपुर ब्लाक के गढ़ीवा गांव के शिवशंकर ने बताया कि सुबह, शाम मवेशियों को पानी पिलाने यमुना नदी ले जाना पड़ता है। इसी प्रकार तिरहार के पथरी, रायपुर भसरौल, गढ़ीवा, मझगवां, असहट, धाना, गिरधरपुर गांव में पानी का संकट बना हुआ है।
सीडीओ एसपी आनंद ने बताया कि पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए पंचायत राज विभाग व जल निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। यमुना तिरहार के खराब हैंडपंपों को तत्काल सही करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें