अमौली। एक दिन पूर्व डेंगू से मौत की सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम पपरेंदा गांव पहुंची। टीम ने ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और स्लाइडें बनाईं।
एक दिन पूर्व गांव के 39 वर्षीय व्यक्ति की कानपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। मौत के पीछे परिजन डेंगू का कारण बता रहे थे। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पपरेंदा गांव मे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अमौली के प्रभारी डा. पुष्कर कटियार ने टीम के साथ पहुंचे। टीम ने मरीजों का परीक्षण कर दवायें दी साथ ही ग्रामीणों को जागरूक करते हुए सफाई से रहने और उबले हुए पानी का प्रयोग करने एवं नालियों में केरोसिन का छिड़काव करने का निर्देश दिया। कुल 55 मरीजों का परीक्षण किया गया। जिसमें 5 मरीजों की स्लाइड बनाई गयी। डॉक्टरों की टीम में प्रभारी के साथ डा प्रदीप कुमार, डा. धर्मेंद्र चौधरी, फार्मासिस्ट विनोद कुमार, शैलेंद्र कुमार, नर्स सपना यादव उपस्थित रहीं।