बहुआ ब्लाक क्षेत्र के सेमरई गांव में पोतनाही डोली शिव मंदिर में आसपास के ग्रामीणों ने पूजा की। बरसात में मवेशियों को संक्रामक बीमारी से बचाने के लिएपशु पालक इसी मंदिर में पूजा करते हैं।
पोतनाही डोली शिव मंदिर में रविवार को सेमरई, लालपुर, पवारनपुर, खूंटी का ड़ेरा गांवों के किसान अपने मवेशी लेकर पहुंचे। मंदिर में पूजा के बात मवेशियों पर जल का छिड़काव किया गया।
ग्रामीणों का मानना है कि मंदिर में पूजा करने से बारिश के मौसम में मवेशियों को होने वाली संक्रामक बीमारियां नहीं होती है। इन गांवों में यह परंपरा अरसे से चली आ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि आसपास के गांवों में मवेशियों पर संक्रामक बीमारी का प्रकोप नहीं होता है।